फरीदाबाद : हरियाणा की लोककला और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देने वाला 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला इस वर्ष 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक सूरजकुंड, फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग के अनुसार मेले में मेघालय व उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट तथा मिस्र को साझेदार देश के रूप में शामिल किया गया है। पर्यटक यहां देश-विदेश की संस्कृति के साथ उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। मेले को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सभी विभागों द्वारा तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *