
वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में अमेरिका में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, वे अमेरिका में स्कीइंग करते वक़्त एक हादसे का शिकार हो गए थे और न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई।
पुत्र के दुनिया से जाने के बाद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपना दर्द साझा कर लिखा।

